परिवहन मंत्री ने किया अनुबंधित ढाबे का निरीक्षण

Khabarwala24 News Garhmukteshwar: (इमरान अली) प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर को दिल्ली से लखनऊ जाते समय गढ़मुक्तेश्वर में गांव अल्लाबक्सपुर के सामने स्थित रोडवेज के अनुबंधित शिवम ढाबे पर पहुंचे। जहां ढाबा संचालक मोहम्मद शहजाद, प्रबंधक मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंत्री का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar: (इमरान अली) प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर को दिल्ली से लखनऊ जाते समय गढ़मुक्तेश्वर में गांव अल्लाबक्सपुर के सामने स्थित रोडवेज के अनुबंधित शिवम ढाबे पर पहुंचे। जहां ढाबा संचालक मोहम्मद शहजाद, प्रबंधक मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंत्री का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बसों के अनुबंधित ढाबे का बड़ी बारीकी से निरीक्षण करते हुए रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मिल रही जरूरी सुविधाओं समेत भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री का जायजा भी लिया।

इसके उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने अनुबंधित ढाबे पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिलने का दावा भी किया।

यह रहे मौजूद

भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित, नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी, यूनुस चिकारा, सलमान कुरेशी, अमानत चौधरी, प्रधान नवरत्न, इसाक खान, फर्रो पंडित, हनी चौधरी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री ने किया अनुबंधित ढाबे का निरीक्षण परिवहन मंत्री ने किया अनुबंधित ढाबे का निरीक्षण परिवहन मंत्री ने किया अनुबंधित ढाबे का निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News