Kanpur Zoo कानपुर के चिड़ियाघर में दिखेंगे 15 नए मेहमान, सफेद बाघन और जंगली भैंसे के होंगे दीदार

Khabarwala24 News Kanpur : कानपुर के चिड़ियाघर में आंध्र प्रदेश से 15 नए मेहमान आ गए हैं। इनमें से दो जंगली भैंसे, तीन जंगली कुत्ते, एक सफेद बाघिन, तीन ग्रे पैलीकन और तीन व्हाइट आइबिश शामिल हैं। यह सभी आंध्र प्रदेश के तिरुपति चिड़ियाघर से मंगलवार देर रात चिड़ियाघर पहुंचे तो वहीं इन्हें बुधवार को वाहनों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Kanpur : कानपुर के चिड़ियाघर में आंध्र प्रदेश से 15 नए मेहमान आ गए हैं। इनमें से दो जंगली भैंसे, तीन जंगली कुत्ते, एक सफेद बाघिन, तीन ग्रे पैलीकन और तीन व्हाइट आइबिश शामिल हैं। यह सभी आंध्र प्रदेश के तिरुपति चिड़ियाघर से मंगलवार देर रात चिड़ियाघर पहुंचे तो वहीं इन्हें बुधवार को वाहनों से बाहर निकाला गया।

दर्शक 15 दिन बाद दीदार कर सकेंगे

नए मेहमानों का दीदार दर्शक 15 दिन बाद कर सकेंगे। क्योंकि इनको 15 दिनों तक क्वारंटीन रखा जाएगा। तो वहीं इनको देखने के लिए कीपर और डॉक्टर के अलावा किसी को इनके पास जाने की अनुमति नहीं होगी। कैमरों की मदद से इनकी निगरानी की जाएगी।

तिरूपति चिड़ियाघर के अधिकारी 14 वन्य जीव अपने साथ ले गए

तिरुपति चिड़ियाघर के जो अधिकारी जंगली भैंस, जंगली कुत्ते और सफेद बाघिन को लेकर आए थे।तो वहीं अधिकारी यहां से सफेद बाघ लव और शेरनी सुंदरी, दो चिंकारा, 03 बत्तख, अलग-अलग प्रजाति के पांच हिरन,दो फ्रिजेन्ट पक्षी समेत 14 वन्यजीव अपने साथ ले गए हैं।

- Advertisement -

शेर के परिवार में चार सदस्य बचेंगे

चिड़ियाघर में 2 शेर और 3 शेरनी हैं। शेरनी सुंदरी के चले जाने के बाद यहां शेर अजय व शंकर और शेरनी नंदनी एवं उमा रहेंगी। अब दर्शक इन्हीं का दीदार कर सकेंगे। शेर अजय व शेरनी नंदिनी की संतान सुंदरी का जन्म अप्रैल 2017 में हुआ था। इसे नंदनी ने त्याग दिया था। पशु चिकित्सकों व कीपरों ने इसे पाल पोसकर बड़ा किया है

सफेद बाघिन दुर्गा बढ़ाएगी वंश

कानपुर चिड़ियाघर में 2015 में सफेद बाघिन (सावित्री) लाई गई थी, लेकिन वो एक बार भी बच्चों को जन्म नहीं दे सकी। अब वो उम्र के अंतिम पड़ाव में जी रही है। सफेद बाघों का वंश बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन मादा सफेद बाधिन (दुर्गा उम्र 4 वर्ष) को लेकर आए हैं। वहीं जंगली भैंसा 4 वर्ष के और जंगली कुत्ते 2-2 वर्ष के हैं।

Kanpur zoo कानपुर के चिड़ियाघर में दिखेंगे 15 नए मेहमान, सफेद बाघन और जंगली भैंसे के होंगे दीदार Kanpur zoo कानपुर के चिड़ियाघर में दिखेंगे 15 नए मेहमान, सफेद बाघन और जंगली भैंसे के होंगे दीदार Kanpur zoo कानपुर के चिड़ियाघर में दिखेंगे 15 नए मेहमान, सफेद बाघन और जंगली भैंसे के होंगे दीदार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News