IND vs BAN टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे टेस्ट मैच में बदलाव! दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को महज 6 विकेट की जरूरत है और 2 दिन का खेल बचा हुआ है। ऐसे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को महज 6 विकेट की जरूरत है और 2 दिन का खेल बचा हुआ है।

ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया आसानी से ये मैच अपने नाम कर लेगी। पहले मैच में मजबूत स्थिति में होने के बाद अब फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव हो सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हो सकता है।

मिल सकता है इस गेंदबाज को आराम (IND vs BAN)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के नाम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच की टीम के नाम का ऐलान किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ३ तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। जबकि, संभावना है कि टीम इंडिया कानपुर में 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर के साथ मैच खेलने उतरे। कानपुर की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी के लिए ही जानी जाती है।

मिल सकता है यश दयाल को मौका (IND vs BAN)

BCCI ने पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम के नाम का ऐलान किया था। इसमें टीम इंडिया में पहली बार युवा गेंदबाज यश दयाल को भी मौका दिया गया था। हालांकि, यश दयाल को पहले भी टीम इंडिया में चुना गया था लेकिन तब वो चोट के चलते सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे। अब दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के न रहने पर टीम इंडिया में यश दयाल को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। ये यश दयाल का डेब्यू मैच होगा। अगर टीम ने स्पिन गेंदबाज को प्राथमिकता दी तो कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है।

टीम इंडिया की दूसरे मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 (IND vs BAN)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/यश दयाल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News