Ind vs Ban अश्विन का रिकॉर्ड, पंत का ‘पंच’… जायसवाल-जड़ेजा का कमाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind vs Ban भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए। भारत की लड़खड़ाती पारी को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने संभाला। भारत ने रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 102 रन) के शतक और रविंद्र जडेजा (नाबाद 86 रन) के साथ 7 वें विकेट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ind vs Ban भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए। भारत की लड़खड़ाती पारी को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने संभाला। भारत ने रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 102 रन) के शतक और रविंद्र जडेजा (नाबाद 86 रन) के साथ 7 वें विकेट के लिए 195 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। अश्विन ने अभी तक 112 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। जडेजा ने 117 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के लगाए।

इन दोनों की बदौलत भारत खराब शुरुआत से उबरने में सफल रहा। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 58 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक एक विकेट मिला।

अश्विन ने रिकॉर्ड बनाया (Ind vs Ban)

अश्विन ने इसके साथ ही एक रिकॉर्ड भी बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर आकर सबसे ज्यादा बार शतक बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी हैं। टेस्ट में 8 वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकर अश्विन ने चौथी बार शतक लगाया जबकि विटोरी के नाम इस नंबर पर 5 बार टेस्ट शतक हैं।

भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा (Ind vs Ban)

इससे पहले भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा और पहले दो सत्र में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दबाव बनाते हुए छह विकेट 144 रन पर चटका दिए थे। इसके बाद चेन्नई में जन्मे अश्विन और चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले जडेजा ने अपने घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर अद्भुत धैर्य और आपसी तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बेजोड़ पारियां खेलीं।

जड़ेजा की शानदार बल्लेबाजी (Ind vs Ban)

अपना छठा टेस्ट शतक जड़ने वाले अश्विन ने 91 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 112 गेंद में 102 रन जोड़े जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं जडेजा ने 117 गेंद में 86 रन बनाए। उन्होंने भी अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए।

हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी (Ind vs Ban)

इस साल मार्च में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हसन महमूद ने भारतीय शीर्षक्रम को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया था। 24 वर्ष के महमूद ने पांच ओवर में सिर्फ छह रन देकर पहले स्पैल में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने 18 ओवर में 58 रन देकर चार विकेट लिए। यशस्वी जायसवाल के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज सुबह के सत्र में बांग्लादेशी गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News