Hapur कतर में नौकरी के नाम पर हड़पी गई 5.20 लाख रुपये की रकम, पुलिस ने शुरू की जांच

khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाने में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कतर में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला (Hapur) बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भमैड़ा निवासी नबी मोहम्मद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाने में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कतर में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भमैड़ा निवासी नबी मोहम्मद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुलंदशहर निवासी उसके रिश्तेदार मौसम, सुहैल , गुलशेर हैं। उन्होंने अपने परिचित मदीना कालोनी पेठा फैक्टरी वाली गली थाना सिविल लाइन जिला मुजफ्फर नगर निवासी स‌द्दाम से कतर में ड्राईवर की नौकरी के लिए बात की । स‌द्दाम को वह भी काफी समय से जानता है। स‌द्दाम पर उसे विश्वास था

Hapur अपने रिश्तेदारों के साथ साथ शाहरुख और मौसम ने अपने दो दोस्त ग्राम जलपुरा थाना बिसरख जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी सुहैल व अलीगढ़ निवासी समीर को भी उससे विदेश भेजने के लिये कहा। पीड़ित द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ उनके दोनो दोस्तो को भी भेजने के लिए सद्दाम ने एक आदमी के एक लाख रुपये खर्चा बताया और कहा कि दो माह के अंदर आपके इन रिश्तेदारों की वह कतर में ड्राईवरी में भेज देगा।

टूरिस्ट वीजा करा दिया (Hapur)

सद्दाम ने अपने भाई नाजिम को उसके पास ग्राम भमैड़ा 15 मई 2024 को भेजा। नाजिम ने कहा कि 40000 रुपये लड़के के हिसाब से पैसे जमा करा दे और भाई से फोन पर बात कर लें । पीड़ित ने नाजिम को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कई बार में नगद और आॅन लाइन पैसे दिए। सद्दाम द्वारा पीड़ित को मौसम , गुलशेर, शाहरुख खान , समीर व सुहैल का वीजा दिया था। जो कंपनी के न होकर के धोखाधडी कर टूरिस्ट वीजा था । सभी लड़कों के घूमने के बतौर टिकट भी करा दियए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

पीड़ित ने जब उसने स‌द्दाम से इसका विरोध किया तो आरोपी सद्दाम ने ने उपरोक्त हवाई टिकट कैंसिल कराकर पीड़ित को धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि सद्दाम कतर में मौके पर नौकरी कर रहा है व अपने भाई नाजिम व पत्नि को भोले भाले लोगो को ठगने के लिये आकृषित करते हुए 5.20 लाख रुपये नौकरी के नाम पर हड़प लिए। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News