Weather दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, उमस से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी किया दो दिन का येलो अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोग शनिवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन में हुई तेज धूप से लोगों के पसीने छूटने लगे। गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए अब बारिश आ रही है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोग शनिवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन में हुई तेज धूप से लोगों के पसीने छूटने लगे। गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए अब बारिश आ रही है।

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही में आज दिल्ली में बदरा झमाझम बरसेंगे। कहीं तेज बारिश होगी तो वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी। बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश से दिल्ली का वातावरण साफ बना हुआ है। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में है।

बारिश के दिल्ली में आसार (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 35.6 डिग्री जा सकता है। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

येलो अलर्ट जारी किया (Weather)

मौसम विभाग ने रविवार के साथ सोमवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, यदि बारिश होती है तो शहर के तापमान में कमी आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी। बता दें कि आने वाले पूरे सप्ताह में दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में यहां खूब बारिश हो सकती है। मेघ के बरसने से उमस की मार झेल रहे यूपी वालों को इससे निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही रविवार को बुंदेलखंड, प्रयागराज रीजन में बारिश होने की संभावना है? इस दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

सितंबर की बारिश से शुरूआत (Weather)

वैसे तो यूपी में बारिश का सिलसिला अगस्त में जारी ही रहा, लेकिन सितंबर में इसका दायरा बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि जिन इलाकों में मॉनसून की बेरुखी देखने को मिली वहां भी सितंबर में मौसम मेहरबान होगा। यानी बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर महीने की शुरुआत ही बारिश से होगी। रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान भारी बारिश होने के आसार नहीं है।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 3 सितंबर को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। वहीं 4.5 और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग को छोड़कर लखनऊ समेत अन्य हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर भाग में सामान्य से कम बारिश होने के आसार ज्यादा हैं। ऐसे ही लखनऊ समेत प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में अधिकतम तापमान और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड का कैसा है मौसम (Weather)

उत्तराखंड में मानसून की बारिश फिलहाल कम हो गई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दो दिन से आंशिक बादलों के साथ ही धूप भी खिल रही है। कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। हालांकि, देहरादून समेत आसपास के इलाकों में चटख धूप खिलने से पारा भी चढ़ गया है। शनिवार दून में अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा।

वहीं, बीते 29 अगस्त को अगस्त की सबसे ठंडी रात थी। तब न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो वर्ष 2014 के बाद किसी भी वर्ष के अगस्त में सबसे कम था। लेकिन, इसके बाद दो दिनों में धूप खिलने से तापमान चढ़ने लगा और गर्मी बढ़ गई। दो दिन में ही दून के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बीते दो दिन से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में वर्षा का दौर धीमा है। मौसम विभाग की ओर से आज दून में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तीव्र वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

कैसा रहेगा 24 घंटे में मौसम (Weather)

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना और विदर्भ में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन भागों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय अंध्र प्रदेश, रायल सीमा, पूर्वी कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन भागों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोतर राज्यों बारिश बनी रहेगी। वहीं, आने वाले दिनों में यहां मूसलाधार बारिश की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News