मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, बिजली आपूर्ति हुई बाधित

Khabarwala24NewsHapur: हापुड़ समेत पूरे एनसीआर और वेस्ट यूपी में तेज तूफान आ गया है। बृहस्पतिवार की शाम के बाद तेज तूफान आना शुरू हो गया है। धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 मार्च की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur: हापुड़ समेत पूरे एनसीआर और वेस्ट यूपी में तेज तूफान आ गया है। बृहस्पतिवार की शाम के बाद तेज तूफान आना शुरू हो गया है। धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 मार्च की रात से लेकर अगले तीन दिन तक एनसीआर और वेस्ट यूपी के काफी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवा को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे शहर वासियों को गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से राहत मिली है। अचानक मौसम के करवट लेने से शहर का नजारा बदल सा गया। बारिश के समय शहर का नजारा देखने लायक था। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान पर छाये बादल मानसून के आने का नजारा पेश कर रहे थे। देर शाम फुहार से मौसम खुशनुमा हो गया। जबकि कई दिनों से शहरवासियों का गर्मी और उमस के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। लेकिन शाम को आंधी के बाद शुरू बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई।
शहर और देहात क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली गुल
तेज हवा और बारिश चलने की वजह से नगर और देहात क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है । आंधी के कारण कई इलाकों में तार टूट गए। निगम के अधिकारियों ने तेज आंधी के कारण कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रोक दी थी, ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो। ऐसे समय में खंबे के माध्यम से करंट उतरने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News