Shraddha Kapoor सोनाक्षी के बाद अब Shraddha kapoor कर रही शादी की प्लानिंग? ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर खोले राज

Khabarwala 24 News New Delhi: Shraddha Kapoor श्रद्धा कपूर जल्दी ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उनकी फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से एक्साइटेड हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर ने फिल्म से जुड़ी कई चीजों पर बात की। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Shraddha Kapoor श्रद्धा कपूर जल्दी ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उनकी फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से एक्साइटेड हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर ने फिल्म से जुड़ी कई चीजों पर बात की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए।

शादी को लेकर पूछा सवाल (Shraddha Kapoor)

मुंबई में ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर श्रद्धा कपूर के खूबसूरत अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। इवेंट में उनसे फिल्म को लेकर कई सारे सवाल किए गए। उसी दौरान उनसे शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसने सबका ध्यान खींचा। श्रद्धा कपूर को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि वो स्क्रीनराइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इवेंट में एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो कब शादी करने वाली है। सवाल का जवाब में सुन आप भी हैरान हो सकते हैं।

श्रद्धाल शादी के लिए कर रहीं प्लानिंग? (Shraddha Kapoor)

श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के ट्रेलर लॉन्च पर रेड कलर की साड़ी पहने नजर आईं। शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिलचस्प जवाब दिया। बता दें कि जून में उन्होंने अपना रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस भी ज्लद शादी का ऐलान कर सकती हैं। इवेंट में श्रद्धा से सवाल पूछा गया कि क्या वो राहुल मोदी से शादी करने जा रही हैं.। सवाल के जवाब में श्रद्धा ने हंसते हुए कहा, “वो स्त्री है, जब उसका मन होगा वो तब शादी करेगा।”

स्त्री 2 कब रिलीज होगी ? (Shraddha Kapoor)

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 की बात करें तो यह फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बैनर्जी नजर आने वाले हैं। स्त्री के पहले पार्ट को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था जिसने भारत में 129.83 करोड़ की कमाई की थी। अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News