delhi metro news ‘वन इंडिया वन टिकट’ की शानदार सुविधा लांच, मेट्रो का टोकन के साथ बुक होगा ट्रेन का टिकट

Khabarwala 24 News New Delhi: delhi metro news रेलवे और मेट्रो दोनों से सफर करने वाले यात्रियों की मौज आने वाली है। वन इंडिया वन टिकट की शानदार सुविधा लांच होने के बाद अब ट्रेन और मेट्रो दोनों का टिकट कई महीने पहले साथ में बुक किया जा सकेगा और सफर को बेहद आसान बनाया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: delhi metro news रेलवे और मेट्रो दोनों से सफर करने वाले यात्रियों की मौज आने वाली है। वन इंडिया वन टिकट की शानदार सुविधा लांच होने के बाद अब ट्रेन और मेट्रो दोनों का टिकट कई महीने पहले साथ में बुक किया जा सकेगा और सफर को बेहद आसान बनाया जा सकेगा। आईआरसीटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में..

नई नई फेसिलिटीज (delhi metro news)

भारतीय रेलवे और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई फेसिलिटीज लाती रहती हैं। अब इसी क्रम में आईआरसीटीसी और डीएमआरसी ने मिलकर वन इंडिया वन टिकट को लांच किया है। आपको बता दें कि रेलवे की मुख्‍य लाइन और वहां से जुड़ी मेट्रो से यात्रियों को सुविधानक यात्रा देने के लिए यह सुविधा दिल्ली-

एनसीआर इलाके में शुरू (delhi metro news)

वन इंडिया वन टिकट के तहत यात्री जैसे आईआरसीटीसी से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं, अब रेलवे स्‍टेशन से घर तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की टिकट भी उसी दौरान आईआरसीटी की वेबसाइट या मोबाइल एप से बुक कर पाएंगे। खास बात है कि दिल्ली मेट्रो क्यू आर कोड वाला यह टोकन बुक होने के साथ ही यात्री की ऑनलाइन ट्रेन की टिकट पर दिखाई भी देगा, ताकि उस पर दर्ज मेट्रो ट्रेन के क्यू आर कोड से दिल्‍ली मेट्रो में सफर किया जा सके। इस तरह ट्रेन से उतरने के बाद यात्री को मेट्रो में टिकट लेने के लिए अलग से लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बल्कि उसी बुक्‍ड टिकट से आसान सफर हो सकेगा।

करा सकेंगे चार महीने पहले टिकट बुक (delhi metro news)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि मेट्रो की ये क्यू आर कोड बेस्ड टिकट्स 120 दिन पहले यानि करीब 4 महीने पहले तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक की जा सकेंगी और अगले 4 दिन तक वैलिड रहेंगी। ताकि अगर ट्रेन लेट भी हो रही है तो भी यह टिकट बर्बाद न जाए और यात्री इसका लाभ उठा सकें।

रेगुलर वर्जन भी जल्द होगा लांच (delhi metro news)

दिल्ली मेट्रो की यह क्यू आर कोड वाला टोकन यात्री की आईआरसीटीसी की इलेक्‍ट्रोनिक रिजर्वेशन स्लिप पर भी प्रिंटेड होगा। यह एक यात्री के लिए एक क्यू आर कोड के आधार पर होगा। आपको बता दें कि सेंटर फॉर रेलवे इन्फाॅर्मेशन सिस्टम, आईआरसीटीसी और मेट्रो की ओर से यह पहली बार किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। इसका बीटा वर्जन लांच कर दिया गया है। इस दौरान आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय कुमार जैन, डीएमआरसी के एमडी विकास कुमार ने कहा कि बीटा वर्जन की सफलता के बाद इसका रेगुलर वर्जन भी जल्द ही लांच कर दिया जाएगा।

क्या है अभी तक नियम (delhi metro news)

अभी तक दिल्ली मेट्रो में सिंगल जर्नी टिकट यात्रा के दिन ही बुक किया जा सकता है जो सिर्फ उसी दिन के लिए वैध भी होता है। लेकिन अब इस सुविधा के बाद रेलवे की टिकट के साथ बुक करने पर यह 120 दिन के लिए वैध टिकट की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं टिकट कैंसिलेशन की सुविधा भी फ्लेक्सिबल रहेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News