Shravan Month 2024 हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व, इस साल यादगार पांच बार सोमवार, जानें कब से होगी शुरुआत

Khabarwala 24 News New Delhi : Shravan Month 2024 भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन भगवान शिव का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Shravan Month 2024 भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान शिव के जलाभिषेक से लेकर कावड़ यात्रा निकाली जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल मिलता है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

2024 का सावन माह (Shravan Month 2024)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को आ रही है और इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन इस साल 22 जुलाई 2024 से शुरू होने जा रहा है और सावन का महीना 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा।

- Advertisement -

खास और अलौकिक (Shravan Month 2024)

इस बार सावन का महीना बेहद खास और अलौकिक होने वाला है. इस सावन भोलेनाथ हमारे भक्तों की हर मनोकामना तुरंत पूरी करेंगे। इस वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष में दो और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ेंगे, जो भक्तों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेंगे। ये सभी सोमवार सावन माह में पड़ने से भक्तों को भोलेनाथ की असीम कृपा मिलेगी।

इस बार 5 सोमवार (Shravan Month 2024)

22 जुलाई 2024 को सावन का पहला सोमवार होगा
सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को होगा
5 अगस्त 2024 को सावन का तीसरा सोमवार होगा
12 अगस्त 2024 को सावन का चौथा सोमवार होगा
सावन का पांचवां और आखिरी सोमवार 19 अगस्त 2024 को होगा

भोलेनाथ की पूजा (Shravan Month 2024)

इस बार सावन का महीना बेहद खास होने वाला है। इस सावन महीने में भगवान भोलेनाथ के कई व्रत और धार्मिक त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिससे यह बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू लोग भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और सोमवार का व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं जिससे भगवान भोलेनाथ की कृपा उनपर हमेशा बनी रहती हैं।

- Advertisement -

मंगला गौरी व्रत भी (Shravan Month 2024)

इस बीच मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा, जो 23 जुलाई, 30 जुलाई और 6 अगस्त और 13 अगस्त तक हर मंगलवार को रहेगा। इस बार सावन शिवरात्रि व्रत भी 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाया जाएगा, जो अगले दिन 3 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इसके साथ ही 19 अगस्त यानी सोमवार को सावन के समापन के दिन भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News