Weather भीषण गर्मी का कहर, सूरज बरसा रहा आग; जानिए देश भर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली के साथ साथ देश के अन्य प्रदेशों में गर्मी के प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर कोई मानसून के आने का इंताजर कर लिया रहा है, ताकि झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सके। दिल्ली में लगातार 45 के पार तापमान बना हुआ है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली के साथ साथ देश के अन्य प्रदेशों में गर्मी के प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर कोई मानसून के आने का इंताजर कर लिया रहा है, ताकि झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सके। दिल्ली में लगातार 45 के पार तापमान बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं, तापमान भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

लू का दौर अभी रहेगा जारी (Weather)

इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच लोगों का यही सवाल है कि उन्हें इस गर्मी से कब राहत मिलने वाली है? इस सवाल का जवाब मौसम विभाग ने देते हुए बता दिया है कि अभी तत्काल इस भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 5 दिन यानि सोमवार तक लू का दौर जारी रहने की आशंका है।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Weather)

राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार लू चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली। इसीलिए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज और बृहस्पतिवार से सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही दिल्ली वासियों को सावधान रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी गर्म हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी। कुछ स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप रहने की संभावना है। वहीं, शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेंगी।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की तीव्रता व लू का दायरा बढ़ता जा रहा है। खासकर बीते दिन मंगलवार से तो पारा प्रदेश के कई कई जिलों में चढ़ता ही जा रहा है। यूपी के कई शहरों में भयंकर लू से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी और लू से सर्वाधिक प्रभावित रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश का तो हाल ही बेहाल है। यहां का तापमान पहले से कहीं अधिक बढ़ा और लू का असर भी बहुत ज्यादा हो रहा है। उत्तरी तराई के इलाकों जैसे कि गोरखपुर, बहराइच और प्रयागराज जैसी जगहों पर सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

गर्मी से अभी राहत नहीं (Weather)

बुंदेलखंड के इलाकों की बात करें तो इस ओर लू तो नहीं रही लेकिन भीषण गर्मी लोगों को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दिन और रात के समय पारा लगातार ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं लेकिन राहत फिलहाल नजर हीं आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार से पांच दिन तक इस तरह का सिलसिला बरकरार रहने के आसार दिख रहे हैं।

गर्मी ने जून में तोड़ा रिकॉर्ड (Weather)

गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड जलाते जून ने इस बार तोड़ दिया है। धूप की तल्खी बढ़ी है और बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भीषण गर्मी व तपिश के बीच तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा रहा। जून में इतनी भीषण गर्मी पांच साल बाद पड़ी है। साल 2019 में 15 जून को तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ था और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ था। यहा सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ था।

कैसा रहेगा देशभर का मौसम का हाल (Weather)

‘स्काईमेट वेदर’ के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और झारखंड में हल्की बारिश हुई। आज दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

बारिश का यहां अलर्ट (Weather)

केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News