Weather भीषण गर्मी के साथ दिल्ली-यूपी में लू का टॉर्चर, महाराष्ट्र-कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी; जानिए देशभर का मौसम

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 13 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू का अलर्ट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 13 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है। उधर महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में हीटवेव का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 16 जून तक देश की राजधानी दिल्ली में लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जनता बेहाल हो गई है। दोपहर के समय तेज धूप हो रही है, जबकि सूरज ढलने के बाद भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं पर लू का अलर्ट जारी है। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर लू से तीव्र ऊष्ण लहर भीषण लू चलने के आसार है।

इन जनपदों में लू का अलर्ट (Weather)

सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जालौन, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया जिले में भी लू का अलर्ट जारी है। साथ ही गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और फर्रूखाबाद में ऊष्ण लहर यानी लू चल सकती है।

देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News