Weather दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी में हीटवेव; मुंबई में होगी बरसात !

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देशभर के तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले के मुकाबले गर्मी में कुछ राहत देखी जा रही है। आज (8 जून) की बात करें तो पहाड़ों पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देशभर के तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले के मुकाबले गर्मी में कुछ राहत देखी जा रही है। आज (8 जून) की बात करें तो पहाड़ों पर मौसम सुहाना हुआ है, दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तेजी में कुछ कमी आई है और मॉनसून भी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों हीटवेव का प्रकोप चल रहा है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 5 मई से हर शाम आंधी-तूफान और बारिश देखी जा रही है। जिससे रात से सुबह तक हवाएं कुछ ठंडी हो जाती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले हफ्ते से दिल्ली में एक बार फिर हीटवेव की वापसी के आसार हैं।

यूपी में हीटवेव का अलर्ट (Weather)

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। यूपी के अलग-अलग इलाकों में आज लू की स्थिति होने की संभवाना है। यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, नथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हरीमपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी है।

लू के इन राज्यों में आसार (Weather)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर भी लू की स्थिति बहुत संभावित है। पंजाब, हरियाणा, बिहार के अलग-अलग इलाकों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं देशभर के कई इलाकों में आज बारिश की भी उम्मीद है।

कई राज्यों में बारिश संभावना (Weather)

स्काईमेट के कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। विदर्भ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण गुजरात, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। आपको दें कि महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंच चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए अगले 4 दिन काफी अनुकूल हैं। मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News