Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना

khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट में चोरों ने दो फ्लैटों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये की आभूषण, नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने अन्य तीन फ्लैटों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट में चोरों ने दो फ्लैटों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये की आभूषण, नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने अन्य तीन फ्लैटों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना

क्या है पूरा मामला 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कालोनी निवासी अमित सिंह की माता रीता सिहं व बहन आनंद विहार स्थित अलखनंदा अपार्टमेंट में रहती हैं। बुधवार को रीता सिंह रिश्तेदारी में गई थी और बहन को उसने अपने पास देवलोक कालोनी में बुला लिया था। देर रात चोर फ्लैट का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए और यहां से करीब लाखों रुपये के आभूषण, 71 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। बताया गया कि आभूषण उसने दिसंबर माह में होने वाली अपनी बहन की शादी के लिए रख रखे थे।

Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना

तीन फ्लैटों में किया चोरी का प्रयास 

इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली सुरभि बंसल के फ्लैट को भी अपना निशाना बनाया। चोर यहां से भी आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अंत में चोरों ने अपार्टमेंट में रहने वाले उड़ीसा निवासी सरवन केजे व सुशील पात्रा सहित तीन अन्य फ्लैटों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार की सुबह अपार्टमेंट के लोगों द्वारा फ्लैटों के ताले टूटने की सूचना उन्हें मिली।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना Hapur अलखनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News