weather दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघ , उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां ! जानें मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: weather उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि, मॉनसून के आगमन के बाद से ही देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: weather उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि, मॉनसून के आगमन के बाद से ही देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अभी लू का दौर जारी रहने की आशंका है। उधर यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की भी उम्मीद है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (weather)

दिल्ली में इन दिनों खूब गर्मी पड़ रही है। हालांकि, आज यानी 5 जून से 7 जून तक दिल्ली में गरज-चमक और आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहने के आसार हैं। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इसके अलावा बिहार में हल्की बारिश संभव है. उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति संभव है।

कैसी रहेंगी देश की मौसमी गतिविधियां (weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News