Crime news हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24 News Hapur : Crime news  दहेज उत्पीड़न के मामले में दबिश देने के लिए थाना देहात क्षेत्र के गांव  मुरादपुर में पहुंची हरियाणा पुलिस टीम पर आरोपितों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को आरोपितों ने मौके से भगा दिया। हमले में टीम में शामिल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Crime news  दहेज उत्पीड़न के मामले में दबिश देने के लिए थाना देहात क्षेत्र के गांव  मुरादपुर में पहुंची हरियाणा पुलिस टीम पर आरोपितों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को आरोपितों ने मौके से भगा दिया। हमले में टीम में शामिल दो महिला हेड कांस्टेबल घायल हो गईं। किसी तरह टीम थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी फरार हो गए हैं।

क्या है मामला
पुलिस के अनुसार हरियाणा के जिला फरीदाबाद की रहने वाले सुरेश पाल की पुत्री अंशु की शादी चार दिसंबर 2011 को थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर के रहने वाले विपिन के साथ हुई थी। नौ मई 2022 को अंशु ने फरीदाबाद के महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के संजीव, धनदेवी, मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसे तलाक दिए बिना पति विपिन ने एक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पीड़िता का उत्पीड़न करते थे। 19 सितंबर 2013 को आरोपितों ने पीड़िता के पुत्र को छीनकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी । न्यायालय में पेश न होने पर चार मार्च 2023 को नामजद आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

पुलिस टीम पर किया हमला
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद के महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश शनिवार दोपहर गांव मुरादपुर में दबिश के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम ने मोनिका को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सम्मत और रेनू घायल हो गईं। मामला गंभीर होते देखकर पुलिस टीम किसी तरह थाना देहात पहुंची और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर देहात पुलिस आरोपितों के घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुके थे। मामले में हरियाणा पुलिस की तहरीर पर मोनिका और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल महिला पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News