Lucknow News रिटायर्ड IAS की पत्नी के मर्डर केस का पर्दाफाश , दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने दिया था संगीन वारदात को अंजाम

Khabarwala 24 News Lucknow: Lucknow News लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी के मर्डर केस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ह।. पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने उनके घर में लूट के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: Lucknow News लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी के मर्डर केस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ह।. पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने उनके घर में लूट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरी वारदात में अधिकारी के दोनों ड्राइवर रवि और अखिलेश के साथ तीसरा साथी रंजीत शामिल था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अखिलेश को मुठभेड में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हत्याकांड को दिया अंजाम (Lucknow News)

पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपियों ने घर में लाखों की ज्वैलरी लूट के इरादे से अधिकारी देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या की थी। इसके बाद वह घर में रखे लॉकर से करीब 50 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे। वारदात वाली सुबह आरोपी रवि गाड़ी में देवेंद्र नाथ दुबे को गोल्फ क्लब लेकर गया था, जबकि दूसरे ड्राइवर अखिलेश ने अपने साथी रंजीत के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

लूटे गए जेवर किए बरामद (Lucknow News)

मृतक मोहिनी दुबे ने अखिलेश को देखकर ही घर का गेट खोला था। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अखिलेश ने रंजीत के साथ मिलकर मोहिनी का गला घोंटकर कर दी थी। इसके बाद घर में रखी ज्वैलरी को लेकर आऱोपी फरार हो गए थे.।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

झाड़ियों में छिपाया था लूटा हुआ सामान (Lucknow News)

पुलिस के अनुसार थाना गाजीपुर में कुछ दिन पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या उनके घर पर हुई थी, जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्याकांड की जांच शुरू की गई तो तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अखिलेश ने बताया कि उसने ज्वैलरी और कुछ अन्य सामान एक बैग में करके कुकरैल पुल की झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस बैग को बरामद करने के लिए मौके पर आरोपी के साथ पहुंची। अखिलेश ने उस बैग में एक तमंचा छुपाकर रखा था और अखिलेश ने तुरंत बैग से तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके चलते एक हेड कांस्टेबल को चोट भी लगी है। उनको अस्पताल भेजा गया है।

पैसे और गहने के लिए दिया था वारदात को अंजाम (Lucknow News)

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अखिलेश को भी चोट आई है और उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा बैग का निरीक्षण किया जा रहा है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या पैसा और गहने की लूट के लिए की गई थी।

क्या था पूरा मामला (Lucknow News)

बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे देवेंद्र दुबे अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने निकल गए थे। करीब 10 बजे देवेंद्र दुबे गोल्फ खेलकर वापस लौटे तो घर में दरवाजे खुले थे। पत्नी किचन और स्टोर रूम के पास पड़ी थी।घर में काम करने के लिए सुबह एक नौकरानी आती है लेकिन उस दिन वह छुट्टी पर थी, घटना की जानकारी देवेंद्र दुबे को घर लौटने पर ही हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गाज़ीपुर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। दूध वाले से लेकर घर में काम करने वाले तो ड्राइवर, माली, नौकरानी, सभी से अफसरों ने पूछताछ की। करीब 4 घंटे की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने घर के अच्छे से रेकी की थी। बदमाश अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News