Weather दिल्लीवालों के गर्मी से छूटने लगे पसीने, 49 के करीब पहुंचा पारा; जानिए कब मिलेगी राहत

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकांश राज्य यूं तो भीषण गर्मी की चपेट में हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने आफत मचा रखी है। हर कोई इसको लेकर परेशान है। यहां 27 मई को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और अगले कुछ दिनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकांश राज्य यूं तो भीषण गर्मी की चपेट में हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने आफत मचा रखी है। हर कोई इसको लेकर परेशान है। यहां 27 मई को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

जारी रहेगा गर्मी का सितम (Weather)

मोसम विभाग के अनुसार शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सोमवार से गुरुवार तक के लिए दिल्ली में गर्मी का रेड अलर्ट है। इसके बाद गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि भीषण गर्मी के इस सीजन में असली राहत तो मॉनसून आने पर ही मिलती है।

कब आएगा दिल्ली में मॉनसून? (Weather)

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर १ जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई को मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है।

हालांकि इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है। इसके बाद मॉनसून सबसे पहले केरल में आता है और अनुमानतः इस बार 30 मई को वहां मॉनसून दस्तक देगा, उसके बाद ही मॉनसून की आगे की स्थिति मॉनिटर की जाती है। लेकिन दिल्ली में मॉनसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख 25 से 30 जून के बीच है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

देश के अधिकांश राज्यों में चल रहे नौतपा के कारण लोगों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ने के कारण राज्यों में गर्म हवाएं तेजी से चल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 30 मई से पूर्वी यूपी का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूरे उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

बदल सकता है पूर्वी यूपी के मौसम का मिजाज (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है और उसके बाद थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने और उसके बाद थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 30 मई से यूपी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

तपिश से मिलेगी राहत (Weather)

इससे लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश व बौछार का यह सिलसिला 2 जून तक चल सकता है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 30 मई से लेकर 2 जून तक पूर्वी यूपी में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

गर्मी से बचें

बता दें कि वर्ष 2023 में दिल्ली में मई के दौरान एक भी दिन लू नहीं चली थी, जबकि 2022 में चार दिन लू चली थी। आईएमडी ने लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीट स्ट्रोक के विकसित होने की बहुत अधिक संभावना है। गर्मी के संपर्क से बचें, ठंडे रहें और निर्जलीकरण से बचें।

हीटवेव या भीषण हीटवेव कब चलती है ?

आपको बता दें कि हीटवेव तब चलती है, जब किसी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे अधिक और कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री या अधिक हो तो भीषण लू की घोषणा की जाती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News