SRH vs KKR Final IPL 2024 : मालामाल होगी जीतने वाली टीम, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिलेगी मोटी रकम, जानिए कितनी होगी प्राइज मनी

Khabarwala 24 News New Delhi : SRH vs KKR Final IPL 2024 इस बार आईपीएल 2024 की विजेता टीम को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि प्राइज मनी के तौर पर मोटी रकम भी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम को इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि फाइनल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : SRH vs KKR Final IPL 2024 इस बार आईपीएल 2024 की विजेता टीम को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि प्राइज मनी के तौर पर मोटी रकम भी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम को इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि फाइनल हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई (रविवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाएगा। इसमें कौन सी टीम फाइनल जीतेगी यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी करोड़ो रुपए मिलेंगे।

इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये का इनाम (SRH vs KKR Final IPL 2024)

आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा भी कई और अवॉर्ड दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेजैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उससे जुड़ी इनामी राशि बता रहे हैं। ऑरेंज कैप अवॉर्ड आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। ऑरेंज कैप जीतने वाले को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

तीसरी टीम को 7 तो चौथी टीम को 6.5 करोड़ (SRH vs KKR Final IPL 2024)

विराट कोहली ऑरेज कैप जीतने की रेस में सबसे आगे है। वहीं, आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है। पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हर्षल पटेल हैं। तीसरे नंबर पर टीम को 7 करोड़ तो वहीं, चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे क्योंकि उनकी टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है तो वहीं, राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News