अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, चार घायल

Khabarwala24 News Garhmukteshwar: कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar: कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागड़पुर कट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि एक गाड़ी में सात लोग सवार होकर ग्राम मीठेपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर से ग्राम सुनपुरा अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही ही वह कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर बागडपुर कट के पास पहुंचे तो चालक गाड़ी का संतुलन नहीं बनाया गया। परिणामस्वरूप गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी अरजान और चिडावक थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर निवासी शादाब की मौके पर मौत हो गई। जबिक फैसल पुत्र अमजद, फरमान पुत्र वकील, कासिम पुत्र कलुवा निवासी गण ग्राम मिट्ठेपुर थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर, अयान पुत्र शाहिद निवासी सोहनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। समीम पुत्र अकबर निवासी चिडावक थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर के अधिक चोट नहीं आई। ठीक है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सोहनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News