बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाया अभियान

Khabarwala24NewsHapur: बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए बाल कल्याण समिति व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर व ट्रेनों के कोच में निरीक्षण किया, जहां कोई भी बालश्रम करता नहीं पाया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि बालश्रम व भिक्षावृत्ति सामाजिक बुराईयां […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur: बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए बाल कल्याण समिति व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर व ट्रेनों के कोच में निरीक्षण किया, जहां कोई भी बालश्रम करता नहीं पाया गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि बालश्रम व भिक्षावृत्ति सामाजिक बुराईयां हैं, जो बालक से उनका बचपन छीनकर शिक्षा से दूर कर देती है। मजबूरन भी बच्चों से श्रम कराना कानूनी अपराध है। हम सभी को मिलकर इस बुराई को खत्म करने में आगे आना चाहिए। समिति समय समय पर अभियान चलाकर बालश्रम व भिक्षावृत्ति का निराकरण करने के लिए कार्य करती है। अगर कोई भी बालक श्रम करता हुआ मिलता है तो बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना देनी चाहिए, जिससे बच्चे को श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा की तरफ जोड़ा जा सके।
बालश्रम या भिक्षावृत्ति करता नहीं पाया गया

इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों के कोच का निरीक्षण कर जांच की, जहां कोई भी बालश्रम या भिक्षावृत्ति करता नहीं पाया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य बाबूराम गिरी, संजीव त्यागी, एएचटीयू प्रभारी घनेंद्र यादव, आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव मौजूद रहेबालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए चलाया अभियान

 

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News