Don 3 को लेकर सामने आई अपडेट, जानें कब और कहां होगी फिल्म की शूटिंग

Khabarwala 24 News New Delhi: Don 3 रणवीर सिंह स्टारर के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी शानदार रही है। एक तरफ जहां इस साल उनकी झोली में कई बड़ी फिल्में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Don 3 रणवीर सिंह स्टारर के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी शानदार रही है। एक तरफ जहां इस साल उनकी झोली में कई बड़ी फिल्में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Don 3 की टली शूटिंग (Don 3)

रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की डॉन 3 को एक बार फिर से फरहान अख्तर निर्देशित करने वाले हैं। फिलहाल ‘रॉकऑन’ एक्टर बतौर अभिनेता अपनी फिल्म में बिजी चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यही वजह है कि रणवीर सिंह ने डॉन-3 की शूटिंग को आगे टाल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अब अगले साल यानी फरवरी 2025 से शुरू होगी।

कहां सेट किया जा रहा लोकेशन (Don 3)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार फिल्म की अधिकांश कहानी विदेशी लोकेशन में सेट है। यही कारण हैं कि फिल्म निर्माता लोकेशन की तलाश के लिए फिलहाल लंदन में काम कर रहे हैं। यहां लोकेशन फाइनल करने के बाद टीम जर्मनी रवाना होगी।

कियारा आडवाणी रणवीर सिंह के साथ पहली बार करेंगी काम (Don 3)

ये पहली बार है जब कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी। ‘सिंघम अगेन’ एक्टर फिल्म में डॉन का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन कियारा के रोल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फैंस फिल्म जहां एक तरफ फिल्म में शाहरुख खान के न होने पर निराश हैं, तो वहीं नई जोड़ी और कहानी को देखने के लिए बेताब भी हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News