Weather चुबती-जलती गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में मौसम के आए दिन अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां कभी धूप होती है तो कभी बारिश और हवाएं चलती है। दिल्ली एनसीआर का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना बना हुआ था। बादल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में मौसम के आए दिन अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां कभी धूप होती है तो कभी बारिश और हवाएं चलती है। दिल्ली एनसीआर का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना बना हुआ था। बादल और बारिश के बाद अब एक बार फिर शहर का पारा चढ़ने लगा है। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। आपको बता दें पिछले कई दिनों से 37-38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान शनिवार को एक बार फिर 40 पहुंच गया।

मौसम विभाग ने जताई थी गर्मी बढ़ने की उम्मीद (Weather)

मौसम विभाग ने शनिवार के बाद गर्मी बढ़ने की उम्मीद जताई थी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई थी। सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं कुछ इलाकों में बारिश की बौछार भी हुई थी। लेकिन दिन के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर के समय धूप की तपिश के साथ दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर में धूप की तपिश के साथ तापमान और गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो 2 से तीन दिन की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और राहत की बारिश होगी। 9 मई से 11 मई तक प्री मानसून देखने को मिलेगा, जिससे शहर का तापमान भी गिरेगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में ऐसा काफी समय बाद हुआ है कि मौसम करवट लेने को तैयार है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला 6 मई से शुरू हो सकता है। 6 मई से अगले कई दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर भाग में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी तो दी है लेकिन अगले दो दिनों तक आसार है कि प्रदेश में शुष्क मौसम रह सकता है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है साथ ही 7 और 8 मई को बारिश होने की भी उम्मीद है।

इसके अलावा इन तारीखों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंके के साथ हवा चल सकती है। 10 मई तक बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे तेज धूप, भीषण गर्मी और हीटवेव से यूपी के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड में रविवार और सोमवार को 6 जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

शनिवार को देहरादून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाओं के कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही, जल्द ही बादलों का असर भी प्रदेश में दिखने का अनुमान है। कुछ उच्च पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News