Panchayat Season 3 Release Date इस दिन पंचायत सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, जानिए डेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Panchayat Season 3 Release Date वेब सीरीज पंचायत के पहले और दूसरे सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब लोगों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। पिछले काफी समय से यह सीरीज चर्चा में बनी हुई है। शो के निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ाने में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Panchayat Season 3 Release Date वेब सीरीज पंचायत के पहले और दूसरे सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब लोगों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। पिछले काफी समय से यह सीरीज चर्चा में बनी हुई है। शो के निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी वह इससे जुड़ी फोटो रिलीज करते हैं तो कभी कोई शॉर्ट वीडियो। जिसके बाद लोग उनसे सीरीज की तारीख पूछते नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर हाइप बढ़ाया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि सीरीज मई के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो सकती है।

पंचायत सीजन 3 की जीतेन्द्र कुमार ने की हैअनाउंसमेंट (Panchayat Season 3 Release Date)

पिछले 2-3 दिन से शो की रिलीज डेट को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इसके लिए मेकर्स ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। सीरीज की रिलीज डेट के बारे में फैंस को चिढ़ाने के लिए जीतेन्द्र कुमार ने अपने वीडियो में लौकी का इस्तेमाल किया था। अब जिन लोगों ने पंचायत के दोनों सीजन देखे हैं, उनको यह बात समझ आ जाएगी कि आखिर लौकी क्यों दिखाई गई। वीडियो रिलीज करने के बाद फैंस ने निर्माता से कहा कि वह उनकी भावनाओं के साथ न खेलें और इसे जल्दी रिलीज कर दें।

कयास लगा रहे थे फैंस (Panchayat Season 3 Release Date)

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस वेब शो की रिलीज डेट के बारे में भी बात करते नजर आए। कुछ लोगों का कहना था कि यह 17 मई को रिलीज होगी, जबकि कुछ लोग कह रहे थे कि यह शो 20 या 28 मई को रिलीज होगा। हालांकि यह पहले भी कहा जा चुका है कि शो निश्चित रूप से मई में रिलीज होगा। वहीं अब इस शो से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है।

जानिए किस दिन रिलीज हो सकती है पंचायत 3 (Panchayat Season 3 Release Date)

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि जीतेन्द्र कुमार स्टारर पंचायत 3 मई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी। कहा गया है कि यह शो 28 मई को रिलीज हो सकता है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि मेकर्स शो को आईपीएल के बाद रिलीज करना चाहते थे, क्योंकि वे नहीं चाहते थे सीरीज पर आईपीएल का कोई भी असर पड़े।

फुलेरा के इस बार सचिव नहीं होंगे अभिषेक त्रिपाठी (Panchayat Season 3 Release Date)

सूत्रों ने यह भी बताया कि मिर्जापुर सीजन 3 के निर्माता जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में इसे रिलीज करने का लक्ष्य बना रहे हैं। अब इन दोनों सीरीज में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। वहीं पंचायत के सीजन 3 की बात करें तो इस बार फुलेरा गांव के सचिव के रूप में जीतेन्द्र कुमार नहीं बल्कि आसिफ खान नजर आएंगे, क्योंकि अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर हो जाएगा और वह सचिव पद से हट जाएंगे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News