Ranjeet रंजीत को स्लिवर स्क्रीन पर हीरोइन के साथ बदतमीजी करना पड़ा था भारी, घर से मां ने कर दिया था बाहर

Khabarwala 24 News New Delhi: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर में से एक हैं रंजीत । जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, रंजीत हिंदी फिल्मों में नेगेटिव किरदार के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी ने लीड एक्टर की टक्कर दी है। रंजीत के विलेन किरदार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर में से एक हैं रंजीत । जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, रंजीत हिंदी फिल्मों में नेगेटिव किरदार के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी ने लीड एक्टर की टक्कर दी है। रंजीत के विलेन किरदार से दर्शकों के मन में नफरत भर दी, लेकिन एक समय था जब विलेन किरदार की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

जब एक्टर की मां ने भी समझा गलत (Ranjeet)

रंजीत फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ छेड़-छाड़ और शोषण के सीन करते थे। रंजीत की मां ने फिल्म के ऐसे सीन देख एक्टर को घर से बाहर कर दिया था। बताया गया कि दरअसल घऱ में रंजीत की एंट्री पर रोक लग गई थी। रंजीत काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि उनकी मां को लगता था कि रंजीत लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। ऐसे में रंजीत को एक्ट्रेसेस के पास जाकर अपनी मां से बात करने के लिए मनाना पड़ा था।

परिवार हो गया था गुस्सा (Ranjeet)

रंजीत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1971 में फिल्म शर्मीली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राखी और शशि कपूर लीड किरदार में थे। रंजीत अपने परिवार को शर्मीली दिखाने थिएटर लेकर गए। फिल्म में राखी के साथ रंजीत का सीन था, जिसमें वह एक्ट्रेस के कपड़े फाड़ देता है। फिल्म देखने को बाद रंजीत के घर में काफी विवाद हुआ था।

घर से मां ने किया बाहर (Ranjeet)

रंजीत की मां ने एक्टर को घर में घुसने नहीं दिया और बोला कि निकल जा तू इस घर से, तेरी हिम्मत कैसे हुई घर के अंदर आने की। तु लड़कियों के कपड़े फाड़ता है ये कैसा काम है। रंजीत काफी परेशान हो जाते हैं। वह राखी के पास जाते हैं उन्हें बोलते हैं कि वह उनकी मां से बात करें। राखी जब रंजीत की मां से मिलने गई थी तो वह रोने लगी और अपने बेटे की इस करतूत के लिए माफी मांगने लगई। राखी ने समझाया कि फिल्म में जो भी दिखाया है वो सिर्फ एक्टिंग थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News