Aryan Work My Daughter शाहरुख खान की ‘कभी हां कभी ना’ कोस्टार सुचित्रा कृष्णमूर्ति बोलीं- मेरी बेटी संग इसके रीमेक में काम करें आर्यन खान

Khabarwala 24 News New Delhi : Aryan Work My Daughter बालीवुड फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को लोग आज भी याद करते हैं। डायरेक्टर कुंदन शाह की ये फिल्म एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है और शाहरुख फैन्स, किंग खान के साथ सुचित्रा की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Aryan Work My Daughter बालीवुड फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को लोग आज भी याद करते हैं। डायरेक्टर कुंदन शाह की ये फिल्म एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है और शाहरुख फैन्स, किंग खान के साथ सुचित्रा की जोड़ी को आज भी बहुत पसंद करते हैं। अब सुचित्रा ने बताया है कि अगर शाहरुख के साथ उनकी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ का रीमेक बनता है तो उनके हिसाब से इसमें किन एक्टर्स को कास्ट किया जाना चाहिए। अगर इसका रीमेक बनता है तो वो चाहेंगी कि इसमें सुनील का किरदार, शाहरुख के बेटे आर्यन खान निभाएं। अब जूम के साथ एक इंटरव्यू में सुचित्रा से पूछा गया कि इसमें एना का किरदार किसे निभाना चाहिए? सुचित्रा ने बिना एक मिनट लगाए जवाब दिया, ‘कावेरी, मेरी बेटी, ऑफकोर्स. इसमें कहने की बात ही नहीं है।

सुचित्रा ने सुझाए ये एक्टर्स (Aryan Work My Daughter)

शाहरुख और सुचित्रा की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ ने इस साल की शुरुआत में 30 साल पूरे कर लिए थे। एक नए इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा कि वो अपने को-स्टार शाहरुख खान के बारे में बात करते-करते थक चुकी हैं। उनके हिसाब से अगर फिल्म का रीमेक बने तो सुचित्रा ने कहा था कि अगर रीमेक बने तो इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट को कास्ट किया जाना चाहिए. लेकिन साथ में ये भी कहा था कि लवर्स रोल के लिए उनकी उम्र थोड़ी ज्यादा हो चुकी है।

- Advertisement -

डेब्यू करने वाली हैं कावेरी (Aryan Work My Daughter)

सुचित्रा ने कहा था कि अगर आर्यन एक्टिंग कर रहे होते तो वो उन्हें चूज करतीं। आर्यन डायरेक्टर के तौर पर पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इन दिनों वो डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ पर काम कर रहे है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति और डायरेक्टर शेखर कपूर की बेटी कावेरी, जल्द ही फिल्म ‘मासूम… द न्यू जेनरेशन’ से डेब्यू करने जा रही हैं। ये पिता की कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ का सीक्वल है, जो 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी ने निभाया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News