Pilkhuwa News पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur): Pilkhuwa News।।पिलखुवा शैलेश फार्म कालोनी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी बृहस्पतिवार देर शाम को जहरीली गैस निकाले के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में कर्मचारियों के साथ गए साथियों ने शोर मचाया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur): Pilkhuwa News।।पिलखुवा शैलेश फार्म कालोनी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए टैंक में उतरे दो कर्मचारी बृहस्पतिवार देर शाम को जहरीली गैस निकाले के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में कर्मचारियों के साथ गए साथियों ने शोर मचाया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जैसे-तैसे टीम ने रस्सी बांधकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद उन्हें आक्सीजन दी गई। साथी ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला (Pilkhuwa News)

शैलेश फार्म कालोनी में जल निगम का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थित है। जिसका एक कंपनी वर्तमान में संचालन कर रही है।गुरुवार देर शाम को बिहार के रहने वाले 58 वर्षीय ओंमकार और बुलंदशहर के रहने वाले 30 वर्षीय गौरव कुछ लोगों के साथ प्लांट की सफाई करने के लिए गए थे। जब वह दोनों ट्रीटमेंट प्लांट में घुसे तो उसमें गैस बनी होने के कारण दोनों अचानक से बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं निकलने पर साथ में गए कर्मचारियों ने शोर मचाया। इस बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची टीम (Pilkhuwa News)

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें ओंमकार की हालत गंभीर बनी हुई है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जल निगम इस प्लांट को देखता है।

Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी Pilkhuwa news पिलखुवा में जहरीली गैस निकलने से बेहोश हुए दो कर्मचारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News