CM yogi बागपत का मतलब यानी चुनाव की गर्मी… , जमकर गरजे सीएम योगी

Khabarwala 24 News Bagpat: CM yogi  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बागपत का मतलब यानी चुनाव की गर्मी शुरू हो गई है। आज बागपत प्रगतिशील जनपद है। यह वही बागपत है, जहां से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Bagpat: CM yogi  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बागपत का मतलब यानी चुनाव की गर्मी शुरू हो गई है। आज बागपत प्रगतिशील जनपद है। यह वही बागपत है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने लीला की थी और यहीं से महाभारत की नींव तैयार हुई थी।

बागपत की धरती से महाभारत की नींव रखी…(CM yogi )

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में विजय शंखनाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें फिर से बागपत की पावन धरती पर आने का मौका मिला है। यह वह धरती है जहां से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। बागपत की धरती से ही महाभारत की नींव रखी गई थी।देश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर देश के अन्नदाता और प्रदेश के लोगों का सम्मान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर नमन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को ध्यान में रखकर पार्टी का एजेंडा बनाया और देश व प्रदेश में लागू किया है।

बागपत से विशेष लगाव (CM yogi )

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की 120 चीनी मिलों में से 105 मिल दस दिन में भुगतान कर रही है। विदेशों में देश के लोगों का सम्मान हो रहा है। भाजपा सरकार देश की सीमा के अलावा व्यापारी वर्ग और बेटियां सुरक्षित हैं। आंतकवाद और आजाकता का खात्मा हुआ है। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ इस बात पर बहुत लोगों को मिर्ची लगी होगी लेकिन, बागपत के लोगों को यह बात पसंद आई है। सीएम योगी ने कहा कि यदि मैं यहां से उम्मीदवार होता तो जितनी वोट आप मुझे देते, उससे ज्यादा वोट देकर राजकुमार सांगवान को जिताना है।

पीएम ने देश के लिए जो किया, छिपा नहीं… (CM yogi)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए जो कुछ भी किया, वह किसी से छिपा नहीं है। कहा कि बागपत के विधायक या सांसद ने जो भी प्रस्ताव रखा, मैंने उन्हें करने में देरी नहीं की। किसी भी काम में 24 घंटे से अधिक समय नहीं लगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बागपत में एक से बढ़कर एक हाईवे बन रहे हैं। एक-दो नहीं 5-5 हाईवे से बागपत जुड़ा हुआ है। भाजपा और लोकदल ने आपके बीच में एक योग्य उम्मीदवार आपके बीच दिया है। उन्हें जिताकर ही भेजना है।युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News