Cyber Crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Cyber Crime कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित आरोपियों की बातों में आकर पैसे इंवेस्ट करता रहा। अंत में उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चल सका। क्या है पूरा मामला (Cyber Crime) कोतवाली क्षेत्र […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Cyber Crime कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित आरोपियों की बातों में आकर पैसे इंवेस्ट करता रहा। अंत में उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चल सका।

क्या है पूरा मामला (Cyber Crime)

कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दस दिसंबर 2023 को उसकी फेसबुक पर मोनिशा शेट्टी नाम की फेसबुक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पीड़ित ने अनजाने में उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सपेक्ट कर ली। उसके बाद उस लड़की द्वारा उसे मैसेंजर पर अपने आप को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया। फिर उसने मुझे एक लिंक भेजा और इस पर मुझे एक अकाउंट बनाने को कहा।

पीड़ित ने उसके कहने पर इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया और पहली बार दिनांक 27 दिसंबर 2023 को उससे दस हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट कराया । 28 दिंसबर को उसे 22000 रुपये प्रोफेक्ट के साथ वापस कर दिए। 29 दिसंबर को उसे फिर इन्वेस्टमेंट के लिए कहा फिर मैंने उनके कहने पर तीस हजार रुपये डाल दिए। इस पर उन्होंने कहा कि और इन्वेस्टमेंट करना होगा। फिर ऐसे करते करते लगभग 50 लाख रुपये अब तक डाल चुका है।

ठगी का हुआ शिकार (Cyber Crime)

पीड़ित ने मुकदमें में बताया कि एक फरवरी 2024 को उनके द्वारा पीड़ित को एक नया लिंक दिया गया । जिसको उसने क्लिक किया तो उसे वही खाता शो हुआ जो उससे ऑनलाइन बनवाया गया था। स्टार्टिंग मैं उन्होंने उसे लिंक के साथ साथ एक व्हाट्सएप्प नंबर भी दिया था । जिस पर उसकी सिर्फ चैट हुई है। पीड़ित ने बताया कि अनजाने में वह लालच में आकर बहुत बड़ी ठगी का शिकार हो गया है पीड़ित द्वारा अपनी संपत्ति बेचकर उनको पैसा दिया गया। इससे उसकी मानसिक हालत बिगड़ चुकी है। पीड़ित ने पैसे वापस कराने और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज Cyber crime पैसे इंवेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News