Archestra Viral Video डांसर ने पैसे लेने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, बोले लोग- और कितना विकास चाहिए?

Khabarwala 24 News New Delhi: Archestra Viral Video  देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ गया है। भारत में लोगों ने डिजिटल पेमेंट करने के तरीके को इतना अपनाया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। विदेशों से भारत आने वाले लोग छोटी-छोटी दुकानों पर QR कोड से पेमेंट कर हैरान होते देखे गए। हालांकि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Archestra Viral Video  देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ गया है। भारत में लोगों ने डिजिटल पेमेंट करने के तरीके को इतना अपनाया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। विदेशों से भारत आने वाले लोग छोटी-छोटी दुकानों पर QR कोड से पेमेंट कर हैरान होते देखे गए। हालांकि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि डिजिटल पेमेंट किस हद तक चलन में पहुंच गया है।

वायरल वीडियो में एक लड़की स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही है। अक्सर ऐसे मौके पर लोग नोट उड़ाकर या कैश देकर इनाम देते हैं लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डांसर अपने साथ QR कोड लेकर डांस कर रही है।

स्टेज पर QR कोड लेकर पहुंची डांसर (Archestra Viral Video)

लड़की के डांस को देखकर खुशी में झूम रहे लोग इसी QRकोड से उसे इनाम दे रहे हैं। ना तो कैश लुटाने की जरूरत है और ना ही नोट बटोरने की परेशानी, QR कोड से सीधे पैसा अकाउंट में पहुंच रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे एक लड़के ने 10 रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि अब तो यहां भी डिजिटल पेमेंट होने लगा है, देश में और कितना विकास चाहिए। एक ने लिखा कि अब इसके आगे क्या सोचा जा सकता है, कितना डिजिटल होना है देश को?

क्या बोले यूजर्स (Archestra Viral Video)

एक ने लिखा कि अब कैश की जरूरत यहां भी खत्म हो गई है, देश पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। एक अन्य ने लिखा कि अगर अब कोई डिजिटल इंडिया पर सवाल उठाये तो उसे ये वीडियो दिखा देना। एक ने लिखा कि विदेशी लोग मिर्च के पैसे ऑनलाइन देकर हैरान थे, ये वाला देख लिए तो बेहोश हो जाएंगे।

एक आंकड़े के अनुसार, डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे पहुंच गया है। चाय की दुकान से लेकर , कई जगहों पर भिखारी भी क्तक्र कोड का इस्तेमाल करते दिखाई दिए हैं। अब आर्केस्ट्रा में डांसर द्वारा डिजिटल पेमेंट से इनाम लेने का वीडियो वायरल है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News