Hapur Crime News दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की शराब बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कैंटर में हरियाणा से तस्करी के लिए, ले जाई जा रही हरियाणा मार्का शराब की 150 पेटियों के साथ थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हरियाणा के पानीपत के थाना सलौनी क्षेत्र के गांव जांवा सलौनी का पिंटू और सोनीपत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कैंटर में हरियाणा से तस्करी के लिए, ले जाई जा रही हरियाणा मार्का शराब की 150 पेटियों के साथ थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हरियाणा के पानीपत के थाना सलौनी क्षेत्र के गांव जांवा सलौनी का पिंटू और सोनीपत के थाना राई क्षेत्र के गांव खेवड़ा का जोनी है। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस के अनुसार थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हरियाणा से कैंटर में अवैध शराब का जखीरा लेकर कुछ आरोपी बाबूगढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने गांव बनखंड़ा के निकट नहर की पटरी पर सख्ती के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर चालक ने कैंटर की रफ्तार बढ़ाकर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कैंटर से हरियाणा मार्का की शराब की 150 पेटियां बरामद हुई।

- Advertisement -

पुलिस को मिली महत्वपूर्ण जानकारी (Hapur Crime News )

पुलिस ने बताया कि शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि अवैध शराब का जखीरा लेकर तस्करी के इरादे से जा रहे थे। उनके साथ इस काम में कुछ लोग शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह से जुड़े फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगेगी और मामले का पर्दाफाश होगा।

Hapur crime news दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की शराब बरामद Hapur crime news दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की शराब बरामद Hapur crime news दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की शराब बरामद Hapur crime news दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की शराब बरामद

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News