BJP News सांसद निधि से 43.50 लाख से बनी छह सड़कों का किया लोकार्पण

Khabarwala 24 News Hapur: BJP News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल तथा हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने आज ग्राम हुमांयुपुर, ततारपुर, श्यामपुर तथा खड़खड़ी में लगभग 43 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सांसद निधि से निर्मित 6 सड़कों का लोकार्पण किया। सड़कों का किया लोकार्पण (BJP News) सांसद राजेन्द्र अग्रवाल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: BJP News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल तथा हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने आज ग्राम हुमांयुपुर, ततारपुर, श्यामपुर तथा खड़खड़ी में लगभग 43 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सांसद निधि से निर्मित 6 सड़कों का लोकार्पण किया।

सड़कों का किया लोकार्पण (BJP News)

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल तथा विधायक विजयपाल आढती ने ग्राम हुमांयुपुर में लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित दो सड़क, ग्राम ततारपुर में गुरुकुल के निकट लगभग 9 लाख 10 हजार रुपये की लागत से निर्मित एक सड़क, ग्राम श्यामपुर में लगभग 9 लाख 81 हजार रुपये की लागत से निर्मित एक सड़क तथा ग्राम खड़खड़ी में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने भारत का सम्मान बढ़ाया (BJP News)

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र व देश की जनता द्वारा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जताए गए विश्वास के कारण प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बह निकली है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा सहित राष्ट्रहित के मुद्दों का ध्यान रखते हुए पीएम मोदी ने सम्पूर्ण विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ाते हुए समस्त देशवासियों का अपने परिवार की तरह ध्यान रखा है।

Bjp news1
Bjp news1

हापुड़ लगातार प्रगति पर (BJP News)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल के तथा उनके स्वयं के प्रयासों से पूरे क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं। चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के मामले में हापुड़ लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल, राजीव अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव रुड़कीवाल, बाबूगढ़ मंडल अध्यक्ष जिनेन्द्र चौधरी, हापुड़ देहात मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुनेश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, ग्राम प्रधान हुमांयुपुर धीरज सिरोही, प्रेमपाल शास्त्री, कुशलदेव शास्त्री, संदीप चौधरी, बब्बल चौधरी, कुनाल चौधरी, बबली चौधरी, जतिन साहनी, भाजयुमो जिला मंत्री तरुण चौहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, सुभाष त्यागी, रोहित प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Bjp news सांसद निधि से 43. 50 लाख से बनी छह सड़कों का किया लोकार्पण Bjp news सांसद निधि से 43. 50 लाख से बनी छह सड़कों का किया लोकार्पण Bjp news सांसद निधि से 43. 50 लाख से बनी छह सड़कों का किया लोकार्पण Bjp news सांसद निधि से 43. 50 लाख से बनी छह सड़कों का किया लोकार्पण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News