Weather कहीं बारिश तो कहीं ओले…IMD ने जारी किया अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से ठंड खत्म हो गई है। हालांकि, अभी कुछ इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 फरवरी को पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से ठंड खत्म हो गई है। हालांकि, अभी कुछ इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 फरवरी को पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी के बीच ताजा बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में मध्यम कोहरा भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें, आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर , गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा।

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की उम्मीद है। वहीं, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News