K.C Tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के.सी त्यागी

Khabarwala 24 News Hapur: K.C Tyagi जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन की आधारशिला थे। नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से बाहर आने के बाद अब विपक्ष के एक-एक करके सभी दल बाहर आ रहे हैं। इसमें कांग्रेस की ही पूरी गलती है। जनता ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: K.C Tyagi जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन की आधारशिला थे। नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन से बाहर आने के बाद अब विपक्ष के एक-एक करके सभी दल बाहर आ रहे हैं। इसमें कांग्रेस की ही पूरी गलती है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसके बाद भी कांग्रेसियों में अहंकार है। कांग्रेस गठबंधन में सीटों का बंटवारा सही प्रकार से नहीं कर रही है। कई राज्यों में तो विपक्षी गठबंधन को सीट तक देने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं हैं।

गठबंधन के नेतृत्व को भी हड़पना चाहती है कांग्रेस (K.C Tyagi)

किठौर रोड पर एक विवाह समारोह में केसी त्यागी शामिल हुए थे। इस दौरान वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है। पिछले दो लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बन पाया है। कई राज्यों में सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस तो गठबंधन के नेतृत्व को भी हड़पना चाहती है। एक भी सीट हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में जहां कांग्रेस की ताकत है। वहां एक भी सीट कांग्रेस गठबंधन को देना नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक सांसद है। उसके बाद भी 20 सीटों पर वह लड़ना चाहते थे। यही हाल बिहार और पश्चिम बंगाल का भी था। नीतीश कुमार तो खुद चाहते थे कि गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाई। कांग्रेस को जनता रिजेक्ट कर चुकी है। उनका मोदी से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए में है। जयंत चौधरी का भी एनडीए में स्वागत करते हैं। हमारा पिछड़ा हुआ कुनबा फिर से इकट्ठा हो रहा है।

यह रहे मौजूद (K.C Tyagi)

इस दौरान कृपाल सिंह, मदन सैनी, नरेंद्र त्यागी, मुकुल त्यागी, रामपाल त्यागी, विपिन त्यागी, राजू भट्टा वाले, हरेंद्र त्यागी एडवोकेट, मुकेश त्यागी, विनोद त्यागी आदि मौजूद थे।

K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी

Add
Add

K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी K. C tyagi जनता ने कांग्रेस को नकारा: के. सी त्यागी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News