BJP News बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह भाजपा में हुई शामिल

Khabarwala 24 News Hapur: BJP News लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी और उनके पति राजीव कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों ने बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: BJP News लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी और उनके पति राजीव कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों ने बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

निर्दलीय प्रत्याशी सुधा सिंह ने लहराया था जीत का परचम (BJP News)

निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। वहीं हापुड़ नगर पालिका, बाबूगढ़ नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। बाबूगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुधा सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो रही थी।

लखनऊ जाकर भाजपा का दामन थामा (BJP News)

बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी और उनके पति राजीव सिंह ने लखनऊ जाकर भाजपा का दामन थाम लिया। राजीव सिंह का कहना है कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

Bjp news बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह भाजपा में हुई शामिल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News