Shab-E-Barat 2024 इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार, फरवरी में आने वाला है कब, जानिए डेट और इस पर्व का महत्व

Khabarwala 24 News New Delhi : Shab-E-Barat 2024 को इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक माना गया है। शब-ए-बारात की रात मुसलमान पूरी रात जागकर नमाज अदा करते हैं, कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यह मान्यता है कि शब-ए-बारात की रात सच्चे दिल से की गई इबादत को अल्लाह जरूर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Shab-E-Barat 2024 को इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक माना गया है। शब-ए-बारात की रात मुसलमान पूरी रात जागकर नमाज अदा करते हैं, कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यह मान्यता है कि शब-ए-बारात की रात सच्चे दिल से की गई इबादत को अल्लाह जरूर पूरी करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शब-ए-बारात हर साल शाबान (शआबान या शाबान इस्लामी कैलेंडर का 8वां महीना) की 15वीं तारीख को होती है। आइये जानते हैं क्या है इस पर्व का महत्व…

शब-ए-बारात 2024 कब (Shab-E-Barat 2024)

मुस्लिम समुदाय के लोग शब-ए-बारात को शाबान महीने की 14वीं तारीख को सूर्यास्त के बाद मनाते हैं। शाबान इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना है, जोकि रजब के बाद आता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, पीर (सोमवार) 12 फरवरी को शाबान महीने की शुरुआत होगी। शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख के बीच की रात को शब-ए-बारात मनाई जाएगी, जोकि इस साल रविवार, 25 फरवरी को पड़ सकती है। बता दें कि शब-ए-बारात की तारीख आगे पीछे भी हो सकती है, क्योंकि शाबान का चांद नजर आने के बाद ही शब-ए-बार की तारीख तय होती है।

- Advertisement -

शब-ए-बारात का महत्व (Shab-E-Barat 2024)

शब-ए-बारात में शब का अर्थ रात से होता है और बारात का अर्थ होता है बरी या आजाद करना, इसलिए शब-ए-बारात की रात लोग अल्लाह की इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और अल्लाह उन्हें माफ कर देते हैं। इसलिए शब-ए-बारात की रात मुसलमान नमाज पढ़ते हैं। कुरान की तिलावत करते हैं। अल्लाह की इबादत करते हैं और दुआ आदि जैसे काम करते हैं।

क्षमा मांगने की रात है (Shab-E-Barat 2024)

शब-ए-बारात की रात को मगफिरत की रात यानी क्षमा मांगने की रात भी कहा जाता है। इस रात लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। मान्यता है कि शब-ए-बारात की रात की गई इबादत से गुहानों से छुटकारा मिलता है। बता दें कि शब-ए-बारात समेत जुमे की रात, ईद-उल-फितर की रात, ईद-उल-अजहा की रात, रजब की रात जैसे पांच रातों को इस्लाम में गुनाह माफ करने वाली रात माना जाता है। इस रात की गई दुआ से अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News