मुठभेड़: एसटीएफ (stf) और गुलावठी पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़

खबरवाला 24 न्यूज बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ की एसटीएफ (stf) टीम और गुलावठी पुलिस ने संयुक्त टीम ने हाथरस के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया, पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, स्कार्पियो कार गाडी, फर्जी शस्त्र […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ की एसटीएफ (stf) टीम और गुलावठी पुलिस ने संयुक्त टीम ने हाथरस के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया, पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, स्कार्पियो कार गाडी, फर्जी शस्त्र लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद किए है। घायल बदमाश जितेंद्र सासनी के पूर्व विधायक मलखान सिंह के हत्याकांड के दोषी सोनू गौतम गैंग का शूटर है।

बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़

जानकारी के अनुसार मेरठ की एसटीएफ (stf) टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी, कि एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली एक कुख्यात बदमाश गुलावठी की तरफ स्कॉर्पियो कार से बुलंदशहर की तरफ जा रहा है । इस सूचना पर मेरठ एसटीएफ टीम के निरीक्षक प्रशांत कपिल और गुलावठी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेरठ – बुलन्दशहर हाईवे पर देर रात को सघन चेकिंग शुरू कर दी । संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश की जाने लगी। पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी। रोकने पर गाड़ी में सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमे एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र महेश चंद्र निवासी बिल खोरा थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप में हुई हैं। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस, स्कार्पियो कार,3 फर्जी शस्त्र लाइसेंस व एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

पूर्व विधायक के हत्यारे सोनू गौतम का शूटर है जितेंद्र

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक कुख्यात अपराधी है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अभियुक्त वर्ष 2006 में पूर्व विधायक मलखान सिंह की अलीगढ में हुई हत्या में नामजद सजायाफ्ता हत्यारे सोनू गौतम का जितेंद्र शूटर और गुर्गा है। जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र महेश चंद्र निवासी बिल खोरा थाना सासनी जनपद हाथरस जितेन्द्र उर्फ जीतू के खिलाफ जनपद हाथरस में 3 मामले दर्ज है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News