क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में रंग ला रही हैं। कन्याकुमारी से भारत मां के चरण कमलों की वंदनों करके माथे पर माटी लगाकर जो राष्ट्रव्यापी हवन शुरू किया था वो अब अपने लक्षित पड़ाव पर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में रंग ला रही हैं। कन्याकुमारी से भारत मां के चरण कमलों की वंदनों करके माथे पर माटी लगाकर जो राष्ट्रव्यापी हवन शुरू किया था वो अब अपने लक्षित पड़ाव पर पहुंचने जा रहा हैं। जहां वो भारतमाता के मस्तक कश्मीर की धरती पर अपने परिश्रम से तिलक करेंगे।

पूर्व मंत्री यहां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने राष्ट्रध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने किया।

क्या बोले शहर अध्यक्ष

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज के दिन कृतज्ञ राष्ट्र अपने महापुरुषों, जिन्होंने अपने खून और पसीने से देश के लोकतंत्र और संविधान को सींचा हैं उन्हें देश आज याद कर रहा हैं।

क्या बोले प्रदेश महासचिव

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि आज की सत्ता जिस तरह से संविधान को कमजोर करने पर आमादा हैं उसे देश का हर नागरिक जान चुका हैं और इन लोगों का यह खेल ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला हैं।

इन्हें किया सम्मानित

छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर और गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मन मोहा। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए परितोष व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में हापुड़ से जाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी चाचा नूर कुरैशी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, हाजी सगीर कुरैशी, अशोक शर्मा बंदूक वाले, वीरेंद्र पिल्लू जी, प्रताप सिंह छज्जू, दिनेश सैनी, रघुवीर सिंह, डॉक्टर वीसी शर्मा, सरदार हरविंदर सिंह, वाई के शर्मा, सीमा शर्मा, सविता गौतम, कुसुमलता, शगुफ्ता राणा, आई सी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, राकेश त्यागी, राहुल शर्मा, निसार खान, अतुकुर रहमान, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महेश शर्मा, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलौर, मोहम्मद रईसुद्दीन, हाजी इस्लामुद्दीन चीनी, सचिन कुमार, अब्दुल कलाम, गुलफाम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, (कार्यक्रम संयोजक) देवेंद्र कुमार, (कार्यक्रम सह संयोजक) रिजवान कुरैशी, किशन जाटव, आर डी शर्मा, सभासद नरेश भाटी, खुर्शीद चावल वालें, अनूप कर्दम, रईस अन्नू, सुदेश कुमार, एहतेशाम, अप्पू, बाबूराम आढ़ती, बाबूराम राशन वालें, डॉक्टर इरशाद, मुनेंद्र, धर्मेंद्र कश्यप, जस्सा सिंह, अनुज कुमार, संजीव अग्रवाल, हरीश गर्ग, प्रदीप गोयल बारदाने वाले , श्रीराज चक्की वाले, पूरणमल राशन वाले, सुबोध शास्त्री, उमेश त्यागी, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, भगवत प्रसाद, एजाज अहमद, हसन आतिफ, तारेशवर त्यागी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News