पंजाब के आदमपुर से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

खवरवाला 24 न्यूज : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पंजाब के आदमपुर से फिर सोमवार को शुरू हुई और कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। पदयात्रा में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत पार्टी के कई नेताओं को गांधी के साथ चलते हुए देखा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खवरवाला 24 न्यूज : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पंजाब के आदमपुर से फिर सोमवार को शुरू हुई और कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

पदयात्रा में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत पार्टी के कई नेताओं को गांधी के साथ चलते हुए देखा गया। यह यात्रा आज होशियारपुर जिले में प्रवेश करेगी और रात को उड़मुड़ टांडा में विश्राम करेगी।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।

सांसद के निधन के कारण 24 घंटे के लिए स्थगित हो गई थी यात्रा

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को निधन होने के कारण यह यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी थी। चौधरी को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका रविवार को जलंधर के उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News