Weather Report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर भारत में मौसम जल्द ही रंग बदलने वाला है। IMD के अनुसार , दो पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज (रविवार)15 अक्टूबर को देर शाम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम बदल सकता है। पहाड़ी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर भारत में मौसम जल्द ही रंग बदलने वाला है। IMD के अनुसार , दो पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज (रविवार)15 अक्टूबर को देर शाम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम बदल सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

पश्चिमी विक्षोभों का सबसे अधिक असर सोमवार और मंगलवार को देखने को मिल सकता है और ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तरी भारत में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना काफी है। जानकारी के अनुसार , पहले से ही एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है, जिसे एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से भी अब मदद मिलेगी। मॉनसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तरी भारत में बारिश का काफी असर देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज (रविवार), को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना है।

आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में शनिवार देर शाम से ही इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभों की वजह से मध्यम दर्जे तक की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने के लिए मिल सकता है।

Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट Weather report पश्रिमी विक्षोभों के असर से बदलेगा मौसम, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News