खबरवाला 24 न्यूज नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत जनता दल (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं और वह पंजाब में थे। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे । उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट कर कहा था, “शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ ही बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।”


