Weather Report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। अधिकांश इलाकों में नमी की कम हो रही है, जिसकी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में बादल साफ हैं और अच्छी धूप निकल रही है। हालांकि रविवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली, रामपुर जैसे इलाकों में मौसम में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: यूपी में अब धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। अधिकांश इलाकों में नमी की कम हो रही है, जिसकी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में बादल साफ हैं और अच्छी धूप निकल रही है। हालांकि रविवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली, रामपुर जैसे इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह से कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं, जिसके चलते पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज ३० सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम संभवत शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर आज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। रविवार और सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से यहां पर एक बार फिर से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा।

फिर बदलेगा पश्चिमी यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर एवं पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बादल गरजना के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है, इसके बाद एक बार फिर से यहां का मौसम शुष्क रहेगा। 4 और 5 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी के इलाके शुष्क रहेंगे और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। अगर तापमान की बात करें तो अगले दोनों दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

बारिश की आज यहां संभावना

शनिवार को बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है । प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने का आज अनुमान है।

Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:यूपी का फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानिए क्या है मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News