Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बधंन को लेकर बहनों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में दुकान से लेकर फुटपाथ पर राखी की दर्जनों दुकानें सज गयी हैं। जहां बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए डिजाइनर राखी की खरीदारी कर रही हैं। वहीं बच्चों को म्यूजिक, लाईटिंग, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, पबजी वाली राखियां पहली पंसद बनी हुई हैं।
रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए हैं। नगर के गोल मार्केट, चंडी रोड, बाजार बजाजा, मंडी पाटिया, रेलवे रोड, गांधी गंज समेत आदि बाजारों में छोटी-बड़ी दुकान में राखी की बिक्री हो रही है।
बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए कुंदन, चंदन, रेशम की राखियां खरीद रही हैं। एविल आई राखी, जेंट्स ब्रेसलेट, अमेरिकन डायमंड राखी, यूनिकार्न राखी की भी खूब डिमांड है। बच्चों के लिए म्यूजिक, लाईटिंग, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, पबजी वाली राखियां खूब लुभा रही हैं।
दुकानदार का कहना है कि रक्षाबंधन को लेकर राखी बाजार सज चुके हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपयों की आकर्षक राखियां उपलब्ध है। पर्व नजदीक आते ही बाजारों में ओर अधिक भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।





