Weather Report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: पिछले कुछ समय से यूपी में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है तो कभी गर्मी से लोग पसीने पसीने हो रहे हैं। सोमवार से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: पिछले कुछ समय से यूपी में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है तो कभी गर्मी से लोग पसीने पसीने हो रहे हैं। सोमवार से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व आकाशीय चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है और पश्चिमी यूपी के एक यो दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 22 अगस्त से पश्चिमी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और 26 अगस्त तक पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश बौछारें होंगी।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं। वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक तापमान आगरा ताज में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

किन किन जनपदों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर में आंधी तूफान के साथ बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है।वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

इन जनपदों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरदास नगर, गोरखपुर, गोंडा, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर व आसपास के इलाकों में अनेक स्थानो पर आज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबकी, अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, रायबेरली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर , गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर में बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन डिग्री गिरा देहरादून में तापमान

तीन दिन बाद दूहरादून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या बढ़ा दी है।

Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Add1
Add1

Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News