Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को काफी समय से परेशान कर रहा था और आते-जाते उसका पीछा कर अश्लील हरकतें करता था। पुलिस ने आरोपी को उपैड़ा फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड से धर दबोचा है।
छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने बंद कर दिया था पार्लर जाना (Hapur News)
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी कुचेसर रोड चौपला पर ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। ग्राम मुबारकपुर निवासी आरोपी कृष्णा उर्फ अप्पू (हप्पू) आए दिन रास्ते में किशोरी का पीछा करता था और अश्लील फब्तियां कसता था। आरोपी की इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता की बेटी ने करीब दो महीने पहले ब्यूटी पार्लर जाना ही बंद कर दिया था।
घर में अकेली देख जबरन घुसा आरोपी, विरोध करने पर की मारपीट (Hapur News)
पीड़िता के मुताबिक, 16 जुलाई की दोपहर को जब उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी कृष्णा मौका पाकर जबरन घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब किशोरी ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी की छोटी बहन ने यह सब देख लिया और तुरंत अपनी मां को पूरी बात बताई।
मां को भी दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा (Hapur News)
सूचना मिलते ही पीड़िता की मां तुरंत घर पहुंचीं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन्हें भी अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा उर्फ हप्पू को ग्राम उपैड़ा फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










