Hapur News सहारनपुर के RTO ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण, आवेदकों से लिया सीधा फीडबैक

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (RTO) सहारनपुर शंकर सिंह ने शनिवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज की पारदर्शिता, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (RTO) सहारनपुर शंकर सिंह ने शनिवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज की पारदर्शिता, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्य प्रणाली और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

अधिकारी व कर्मचारी मिले उपस्थित, सी.सी.टी.वी कैमरे पाए गए चालू (Hapur News )

सम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह ने कार्यालय परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले वहां सुरक्षा और निगरानी के उद्देश्य से लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जांच में सभी कैमरे पूरी तरह से संचालित और क्रियाशील पाए गए। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश चंद चौबे अपने समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कार्यालय में उपस्थित मिले।

आवेदकों से किया सीधा संवाद, सेवाओं से संतुष्ट दिखे नागरिक (Hapur News )

कार्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान RTO शंकर सिंह ने विभिन्न कार्यों के सिलसिले में आए आवेदकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने नागरिकों से आवेदन प्रक्रिया, कर्मचारियों के व्यवहार और कार्य निस्तारण की गति के संबंध में फीडबैक लिया। आवेदकों ने बताया कि उन्हें अपना कार्य कराने में किसी प्रकार की कठिनाई या बिचौलियों का सामना नहीं करना पड़ा है। नागरिकों ने स्वयं पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था और कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा तत्परता व सरलता के साथ उनके आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।

सूचना पट्ट और फ्लैक्स बोर्ड अद्यतन करने के निर्देश (Hapur News )

कार्यालय में नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक सेवाओं, शुल्कों और नियमों से संबंधित फ्लैक्स और सूचना बोर्ड लगाए गए थे। सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी सूचना पट्टों एवं बोर्डों को लगातार अद्यतन (Update) रखा जाए, ताकि आने वाले आवेदकों को किसी भी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी आसानी से मिल सके और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News