Hapur: सावधान! शुक्रवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

Hapur Power Cut Alert: हापुड़ के सिंभावली उपकेंद्र पर वीसीबी लगाने के काम के कारण शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले के सिंभावली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। तकनीकी रखरखाव और नए उपकरणों की स्थापना के चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी, जिससे लगभग 15 हजार उपभोक्ता सीधे प्रभावित होंगे।

क्यों बंद रहेगी बिजली आपूर्ति? (Hapur News)

विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (SDO-III) रमेश कुमार ने बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन सिंभावली पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाने का काम तय किया गया है। इसके साथ ही कृषि और ग्रामीण फीडरों को अलग करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इस आवश्यक कार्य के कारण बिजली सप्लाई में अस्थायी रुकावट रहेगी।

Hapur news: शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली, 15 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित, जानिए कटौती का समय और वजह
Hapur news: शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली, 15 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित, जानिए कटौती का समय और वजह

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित (Hapur News)

बिजली कटौती के कारण सब-स्टेशन से जुड़े कई इलाकों की सप्लाई बंद रहेगी। इसमें बक्सर टाउन, सिंभावली टाउन, वैठ टाउन, वैठ कृषि, ढाना टाउन, ढाना कृषि, भोवापुर टाउन, भोवापुर कृषि और सिखेड़ा टाउन से जुड़े सभी उपभोक्ता क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते जरूरी कामकाज निपटा लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News