Hapur News रामपुर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य विभाग का छापा; पनीर और क्रीम के नमूने सील

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के सख्त आदेशों और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। रामपुर स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर मिलावटी पनीर तैयार किए जाने की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के सख्त आदेशों और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। रामपुर स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर मिलावटी पनीर तैयार किए जाने की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की।

विजय कुमार यादव की यूनिट पर हुई छापेमारी (Hapur News)

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम रामपुर स्थित विजय कुमार यादव की पनीर निर्माण इकाई पर पहुंची। छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर गहनता से निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर तथा क्रीम के दो अलग-अलग नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला (लैब) परीक्षण के लिए भेजे।

परिसर में नहीं मिला अपमिश्रक, सुधार के निर्देश जारी (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर कोई रासायनिक या अन्य हानिकारक अपमिश्रक (मिलावटी सामग्री) भंडारित नहीं मिला। हालांकि, साफ-सफाई और निर्माण प्रक्रिया में पाई गई कमियों व अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी कर सुधार की सख्त चेतावनी दी जा रही है। टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता और विपिन कुमार सिंह शामिल रहे।

मिलावटखोरों पर जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई (Hapur News)

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने स्पष्ट किया कि आम जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों को शासन के मानकों का पालन करने और शुद्धता बनाए रखने की हिदायत दी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News