Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के रेलवे रोड पर अपार श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मॉर्निंग ग्रुप के सैकड़ों सदस्यों ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर अपने पूज्य गुरु संजय शर्मा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु संजय शर्मा को किया सम्मानित (Hapur News)
कार्यक्रम के दौरान मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रतीक स्वरूप गुरु संजय शर्मा को पगड़ी पहनाकर,
पुष्पमालाओं से लादकर तथा फरसा भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया।
गुरु की महत्ता पर डाला प्रकाश (Hapur News)
समारोह में उपस्थित व्यापारी नेता ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। आज के दिन अपने गुरु का सम्मान कर हम सभी सदस्य स्वयं को सौभाग्यशाली और गद्गद महसूस कर रहे हैं। वहीं व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। हर व्यक्ति के जीवन और सफलता के पीछे उसके गुरु का विशेष मार्गदर्शन होता है। गुरु पूर्णिमा का यह पावन अवसर हमें अपने मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शहर के गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज वाल्मीकि, विशाल पानी वाले, व्यापारी नेता मनीष मक्खन, इंद्र कौशिक, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, सुरेश जिंदल (गुप्ता लैब वाले), यशी बंसल, विशाल, विपिन पंसारी, अनिल आहूजा, सुनील वर्मा, नरेंद्र कुमार, भारत चावल वाले, सुधीर कुमार बिट्टू, चेतन उस्ताद और सोनू बंसल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु भक्ति के भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


