Hapur News भक्ति का आनंद: सखियों-सखाओं संग ठाकुर जी ने किया नौका विहार, उमड़ा जनसैलाब

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति, हापुड़ के तत्वावधान में चंडी रोड स्थित पौराणिक व प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ जी का ‘नरेंद्र सरोवर (नौका विहार)’ उत्सव बेहद श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति, हापुड़ के तत्वावधान में चंडी रोड स्थित पौराणिक व प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ जी का ‘नरेंद्र सरोवर (नौका विहार)’ उत्सव बेहद श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और ठाकुर जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

अलौकिक नौका विहार लीला का अत्यंत जीवंत और अद्भुत वर्णन किया (Hapur News)

धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक वरुण भैया ने अपनी सुमधुर आवाज और भजनों के माध्यम से ठाकुर जी की अलौकिक नौका विहार लीला का अत्यंत जीवंत और अद्भुत वर्णन किया। उनके भजनों की स्वर लहरियों पर मंदिर में मौजूद भक्त भावविभोर होकर झूमने और नृत्य करने पर मजबूर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्णा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Hapur news-
Hapur news-

भगवान जगन्नाथ जी की विभिन्न लीलाओं पर प्रकाश डाला (Hapur News)

भजन प्रवाह के बीच वरुण भैया ने भगवान जगन्नाथ जी की विभिन्न लीलाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कथा प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि इस विशेष दिन भगवान श्री जगन्नाथ जी को उनकी सभी प्रिय सखियों और सखाओं ने मिलकर अत्यंत दिव्य और अद्भुत तरीके से स्नान कराया था। इसके बाद प्रभु ने नौका विहार कर भक्तों को दर्शन दिए और उन पर अपनी कृपा बरसाई। मान्यता है कि इस लीला के दर्शन मात्र से जीव के सभी संताप मिट जाते हैं।

विशेष छप्पन भोग अर्पित किया (Hapur News)

इस भव्य धार्मिक उत्सव को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में समिति के सेवादारों ने दिन-रात एक कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संचालन में मुख्य रूप से हरिओम, राजेश, रतनलाल, दिनेश चीनू, वैभव जीतू, सुशील कृष्ण, अनिल, अजय, कमल, वंश, बृजेश, नवीन, अनुराग, राकेश वर्मा, गोपाल, विवेक, सौरभ सहित समिति के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। आरती और ठाकुर जी को विशेष छप्पन भोग अर्पित करने के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में तर्पण और प्रसाद का वितरण किया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News